मंझनपुर: मंझनपुर में बैठक कर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण कराने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पर्यावरणीय समिति, वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं वन बन्दोवस्त समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आरएस यादव ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2024-25 में वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद कौशाम्बी को कुल 25 लाख 70 हजार 760 वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।