मंझनपुर: चकिया के पास से मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चालान भेजा न्यायालय
कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर चकिया के पास से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त चकिया गांव का ही रहने वाला है मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने चकिया के पास से गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने लिखा पढ़ी कर चालान अभियुक्त का न्यायालय भेज दिया है।