मंझनपुर: जाफरपुर महावा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव सूचना मिलने पर पहुचे सीओ, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावा गांव निवासी शमशाद सप्ताह भर पहले अपना मकान निर्माण कर रहे थे। दरवाजा निकालने को लेकर दूसरे पक्ष के कुछ लोग आ गए और निर्माण रुकवा दिया। इसे लेकर कुछ अराजकतत्वों ने तूल पकड़ा दिया। इससे दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति हो गई। सूचना मिलने पर कौशाम्बी सीओ अभिषेक सिंह पहुंचे और करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों को समझाया है।