शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इस दौरान उन्होंने पुवायां के पुरैना गांव में क्षतिग्रस्त श्मशान घाट बनवाये जाने की मांग की। साथी उन्होंने आवारा गोवंशों को पकड़वाकर गौशाला में भिजवाए जाने की मांग सहित पांच समस्याओं को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।