शाहजहांपुर: मनरेगा के तहत बने तालाब पर भूमाफियाओं ने किया कब्जा, डीएम ने लेखपाल को सस्पेंड कर भूमाफियाओं पर दर्ज कराई FIR
दरअसल थाना सिधौली क्षेत्र के भटपुरा रसूलपुर गांव में भू माफियाओं द्वारा मनरेगा के तहत बनाए गए तालाब पर कब्जा करने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मौके पर एसडीएम ब टीम को जांच के लिए भेजा था। और मौके से अवैध कब्जे को हटवा दिया गया। इस मामले में जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को सस्पेंड करते हुए मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।