शाहजहांपुर: रोजा क्षेत्र में रोडवेज बस की रोड रोलर से टक्कर, करीब 20 यात्री घायल, 8 को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया
दरअसल थाना रोजा क्षेत्र में देर रात शाहजहांपुर लखीमपुर मार्ग पर तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क पर खड़े रोड रोलर से टकरा गई। इस दौरान करीब 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें से आठ यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। आपको बता दें कि बस सीतापुर डिपो की थी। और रुपडीया से हरिद्वार 60 यात्रियों को लेकर जा रही थी इसी दौरान बस सड़क हादसे का शिकार हो।