मांट: पीसीआर पर लेकर नोहझील पुलिस ने फायरिंग के आरोपी की निशानदेही पर तमंचा और कारतूस किए बरामद
Mat, Mathura | Nov 5, 2026 03 अक्टूबर को क्षेत्र के गांव सुहागपुर में अभियुक्त सतेन्द्र ने एक युवक पर तमंचे से फायर किया था। इस संबंध में थाना नौहझील में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस टीम ने गुरूवार को मथुरा जेल में निरुद्ध आरोपी की पीसीआर लेकर उसकी निशानदेही पर सर्विस रोड के पास झाड़ियों से अवैध तमंचा औऱ कारतूस बरामद किया है।