गभाना: गांव शाहपुर में डंपिंग ग्राउंड हटाने को लेकर 37 दिन से चल रहे किसानों के धरने को एसडीएम ने कराया समाप्त
गभाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग को लेकर पिछले 37 दिनों से चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के युवा जिलाध्यक्ष अमित चौधरी के नेतृत्व में यह धरना चल रहा था। किसान, पिसावा नगर पंचायत को दी गई करीब पांच बीघा ऊसर भूमि पर डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने का विरोध कर रहे थे।