फजलपुर तिराहा के पास पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 28 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, पुलिस को शुक्रवार को रात लगभग 8 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फजलपुर तिराहा के पास कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से जियाजीगढ़ निवासी रामस्वरूप बागड़ी उम्र 28 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है।