🚨 #मेरठ: नशे के कारोबार का आरोप, चरस बेचने का #वीडियो #वायरल!
मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के तारापुरी, गली नंबर-9 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक युवक पुड़िया बेचता दिखाई दे रहा है।
स्थानीय स्तर पर चरस और गांजा जैसे मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि नशे का यह कारोबार खुलेआम चल रहा है और कम उम्र के बच्चों से लेकर बड़ों तक इसकी पहुंच है।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों की कथित बिक्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सवाल यह है कि संबंधित पुलिस इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करती है या नहीं।
📍 स्थान: तारापुरी, गली नंबर-9, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ।
बुलन्द वाणी न्यूज़ | मेरठ
#Meerut #LisadiGate #Tarapuri #MeerutPolice #SPCityMeerut #SSPMEERUT #UPPolice #ADGMeerut #DIGMeerut #ViralVideo #नशामुक्तभारत #मेरठन्यूज़ #बुलन्दवाणीन्यूज़
Parliament Street, New Delhi | Oct 30, 2026