ईसागढ़: एसडीएम ने कदवाया ग्राम पंचायत क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शुक्रवार को ईसागढ एसडीएम त्रिलोचन गौण ने ग्राम पंचायत कदवाया का निरिक्षण किया, शुक्रवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम ने कदवाया में हायर सेकेण्ड़ी स्कूल, पशु चिकित्सालय और सार्वजनिक वितरण प्रणाली PDS दुकान का निरिक्षण किया, हायर सेकेण्ड़ी स्कूल पहुंच कर एसडीएम ने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायेजा लिया।