सेन्हा: सेन्हा में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदगड़ी गांव स्थित भेसलेटा के समीप रविवार को धारदार हथियार से एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सेन्हा थाना पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अशोक उरांव, काशीनाथ महतो और विनोद मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।