सेन्हा: रामनवमी को लेकर लोहरदगा पुलिस ने पुलिस लाइन में किया मॉक ड्रिल, उपद्रवियों से निपटने के लिए छोड़े आंसू गैस और वाटर कैनन
जिले में रामनवमी के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी को परखने को लेकर न्यू पुलिस लाइन में मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस के कुछ जवान उपद्रवियों के भेष में मजमा लगाकर प्रदर्शन और पत्थरबाजी करते नजर आए जिसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा सबसे पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया साथ ही आंसू गैस के गोले दागे गए।