सेन्हा: गड़गांव जंगल से बरामद अज्ञात युवक के शव का आज हुआ पोस्टमार्टम
सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी पंचायत के चंदवा गढ़गांव जंगल से रविवार को पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। जिसका आज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। बताया जाता है की सेन्हा और गुमला जिले के सीमांत घाघरा थाना क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव पुरना पानी स्थित आम पेड़ के समीप जंगल में बने नाल नुमा जगह से नग्न अवस्था में मिला था।