ग्राम पंचायत काचरोदा से सरपंच प्रत्याशी शारदा मीणा का जनसंपर्क अभियान जारी, परिवार के साथ जनता के बीच पहुंचकर मांग रहीं समर्थन और आशीर्वाद!
गांव के विकास की सोच और जनता से जुड़ने का संकल्प लेकर ग्राम पंचायत काचरोदा से सरपंच प्रत्याशी शारदा मीणा लगातार जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। उनके साथ पति दिनेश मीणा और परिवार के सदस्य भी पूरी सक्रियता के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं।
घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात करना, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना और युवाओं एवं महिलाओं से संवाद करना उनके जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बना हुआ है। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मिल रही प्रतिक्रियाओं और सुझावों से प्रत्याशी का उत्साह भी नजर आ रहा है।
शारदा मीणा का कहना है कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और गांव के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना जरूरी है।
अब जनता के बीच पहुंचकर शारदा मीणा क्या संदेश दे रही हैं? गांव के विकास को लेकर उनकी क्या सोच है और जनता से उन्हें कैसा फीडबैक मिल रहा है?
देखिए ग्राम पंचायत काचरोदा से सरपंच प्रत्याशी शारदा मीणा की जनसंपर्क की खास झलकियां, अमिता मीणा के साथ सिर्फ NEWS 57 पर।
#hilightsfollowers #followersreels #NewsUpdateNews #followersnonfollowers #NewsUpdate #updatechallenge #highlight Amita Meena Journalist आदिवासी जवान सिंह