*ब्रिक्स के सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत टिकाउ खान-पान की ली शपथ*
डीडवाना-कुचामन, 4 नवम्बर।
ब्रिक्स के सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत मिशन लाईफ संकल्प 2026 के अंतर्गत बुधवार को टिकाउ खान-पान आहार में मिलेटस का उपयोग, सर्दी, गर्मी अनुसार मिलेटस का सेवन, खादय अपशिष्ट कम करने, ,खादय अपशिष्ट से खाद बनाना, एक जिम्मेदार उपभोक्ता बनने तथा एक स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य में योगदान की सामुहिक शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों, स्वय सहायता समूहो, संस्थानो व स्थानीय बाजारों/मंडियो के माध्यम से टिकाउ कृषि के बारे में जागरूकता हेतू प्रचार-प्रसार किया गया।
विकास अधिकारी ख़ुमाराम सारण ने बताया कि इसी क्रम में 05 नवम्बर की गतिविधियों में एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का उपयोग नही करने, प्लास्टिक मुक्त अभियान का आयोजन किया जायेगा।