किशनगंज: रामपुरिया हाइवे पर होटल के लिए बनाई गई टापरी को किया गया ध्वस्त
किशनगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे 27 किनारे रामपुरिया के नजदीक दो व्यक्तियों द्वारा वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण करने की नीयत से होटल खोलने के लिए बनाई टापरी को किशनगंज रेंजर दीपक शर्मा की टीम ने ध्वस्त कर दिया। जानकारी रविवार दोपहर 1 बजे मिली। रेंजर दीपक शर्मा ने बताया कि हाईवे की ओर जाने के दौरान यह अतिक्रमण हटाया गया है।