किशनगंज: बारां में गर्भवती की मौत के मामले में किशनगंज में ब्राह्मण समाज ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
किशनगंज में सर्व ब्राह्मण समाज ने एसडीएम मनमोहन शर्मा को ज्ञापन दिया। जिसमें पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व मामले जांच और न्याय मांगने वालों के विरुद्ध दर्ज किए झूठे मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की। जानकारी शनिवार दोपहर 2 बजे मिली। ज्ञापन में बताया गर्भवती महिला की मौत के मामले में न्याय मांगने वालों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। जो बिल्कुल गलत है।