गुमला: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने पालकोट, सिसई और लोहरदगा रोड पर छापेमारी अभियान चलाया
Gumla, Gumla | Feb 27, 2025 खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में पालकोट रोड, सिसई रोड और लोहरदगा रोड में गुरुवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान निकोटिन और तंबाकू युक्त उत्पादों की बिक्री करते हुए कई विक्रेताओं को पकड़ा गया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई और भविष्य में तंबाकू युक्त उत्पाद न बेचने की सख्त हिदायत दी गई।