गुमला: बन तालाब के पास गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार युवक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 27, 2025 गुमला सदर थाना क्षेत्र के बड़ाईक मोहल्ला निवासी के ओ कॉलेज गुमला के BA का छात्र शनि कुमार सिंह गुरुवार को अनियंत्रित बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसके सर पर गंभीर चोट लगी है।वही परिजनों ने बताया कि घायल छात्र बाइक से अपने नए बन रहे मकान जा रहा था तभी दुर्घटना ग्रस्त हो गया। चिकित्सक ने सिटी स्कैन कराने की सलाह दी है।