गुमला: कोर्रा मोकरा के पास बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार होमगार्ड जवान महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 27, 2025 रायडीह थाना क्षेत्र के कोर्रा मोकरा के समीप में अज्ञात बाइक के धक्का लगने की वजह से स्कूटी सवार होमगार्ड जवान महिला सीमा इंदवार गंभीर रूप से जख्मी हो गई।जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां इलाजरत है।घटना के विषय में बताया कि वह अपने ससुराल ठेठईटांगर सिमडेगा से स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जारी थाना जा रही थी,जिस दौरान हादसा हुआ।