गुमला: कोयन्जारा बरटोली निवासी बाइक सवार शख्स की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
Gumla, Gumla | Feb 27, 2025 सदर थाना क्षेत्र के करम शेरा डेम के समीप अज्ञात ट्रैक्टर वाहन के धक्का मारने से कोन्यजारा बरटोली जा रहे 20 वर्षीय बाइक सवार बीरबल खड़िया की मौत हो गई।जिसके शव को पुलिस ने सदर अस्पताल गुमला में कब्जे में लेकर गुरुवार को शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और छानबीन में जुट गया।मृतक के परिजन कमलेश खड़िया ने बताया अज्ञात ट्रैक्टर से धक्का लगने से हादसा हुआ।