गुमला: गुमला में शिव बारात शोभा यात्रा निकाली गई, भूत-पिशाचों की टोली रही आकर्षण का केंद्र
Gumla, Gumla | Feb 27, 2025 गुमला शहर में शिवरात्रि महोत्सव के मौके पर बुधवार की रात गाजे बाजे के साथ शिव बारात की शोभा यात्रा निकाली गई डीजे की धुन पर हर हर महादेव और जय श्री राम की जय घोष से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के साथ शिव पार्वती भगवान के अनुचर नंदी भृंगी भूत पिशाच आदि भी भक्ति रस में झूमते रहे अनुचर आकर्षक वेशभूषा में सुसज्जित थे।