कुंदा: सड़क-पुल निर्माण को लेकर मुखिया ने उपायुक्त से की मुलाकात
Kunda, Chatra | Sep 29, 2026 कुंदा प्रखंड के सीकीदाग पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने उपायुक्त रवि आनंद से मुलाकात कर सड़क और पुल-पुलिया निर्माण को लेकर मांग पत्र सौंपा। मुखिया ने बताया कि पंचायत के कई गांवों में सड़कें जर्जर हैं। कोजरम, बल्ही और खुशियाला में पुलिया तथा सोहरलाट, खपिया, सरजामातु व मदारपुर में सड़क निर्माण की स्वीकृति की मांग की गई। बरसात में संपर्क टूटने से बच्चों, मरीजों