टीकमगढ़: नेशनल लोक अदालत में 567 मामले सुलझाए गए, जिला न्यायाधीश ने किया शुभारंभ
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अनुसार नेशनल लोग अदालत का आयोजन टीकमगढ़, निवाड़ी सहित तहसील जतारा एवं ओरछा न्यायालय में किया गया। टीकमगढ़ न्यायालय परिसर में जिला न्यायाधीश प्रवीणा व्यास ने मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान 567 प्रकरणों का निराकरण हुआ।