Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

⚫ #हरदोई | करंट लगने से दंपत्ति की दर्दनाक मौत पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर में एक दुखद हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, सरस्वती (55 वर्ष) पंखे का तार ठीक कर रही थीं, तभी उन्हें करंट लग गया। बचाने पहुंचे उनके पति राममोहन (60 वर्ष) भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 📹 इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, शाहाबाद सर्किल श्री आलोक राज नारायण की बाइट। #Hardoi #UPPolice #JanHunkarNews #BreakingNews #UttarPradesh

Bilgram, Hardoi | Jul 4, 2026

MORE NEWS

हरदोई पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे का जाना हालचाल

हरदोई, 1 अगस्त। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय शनिवार को हरदोई पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

बताया गया कि विक्रम पांडे हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके आवास पहुंचने पर अजय राय ने उनसे मुलाकात की, चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली तथा उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने अजय राय का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अजय राय ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल, सुरेंद्र कुमार, ओमेंद्र वर्मा, मोहन सिंह, अजीत विशाल नंदवंशी, उमा राजवंशी, अजीत सिंह, गोपाल पांडे, विदुर त्रिवेदी, शशिकांत, आजम खान, मंजूलता मित्र, अजय सिंह, तुषार दीक्षित, विनीत वर्मा, एडवोकेट भुट्टो मियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

हरदोई पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे का जाना हालचाल हरदोई, 1 अगस्त। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय शनिवार को हरदोई पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बताया गया कि विक्रम पांडे हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके आवास पहुंचने पर अजय राय ने उनसे मुलाकात की, चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली तथा उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने अजय राय का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। अजय राय ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल, सुरेंद्र कुमार, ओमेंद्र वर्मा, मोहन सिंह, अजीत विशाल नंदवंशी, उमा राजवंशी, अजीत सिंह, गोपाल पांडे, विदुर त्रिवेदी, शशिकांत, आजम खान, मंजूलता मित्र, अजय सिंह, तुषार दीक्षित, विनीत वर्मा, एडवोकेट भुट्टो मियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Aug 3, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

हरदोई, 1 अगस्त। तहसील सदर में शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, पंचायत, समाज कल्याण, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाए तथा शेष मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने और लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब या औपचारिकता न बरती जाए। सभी मामलों का मौके पर सत्यापन कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश हरदोई, 1 अगस्त। तहसील सदर में शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, पंचायत, समाज कल्याण, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाए तथा शेष मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने और लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब या औपचारिकता न बरती जाए। सभी मामलों का मौके पर सत्यापन कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Aug 3, 2026

भारी बारिश से परमी-फुलई मार्ग कटने से आवागमन ठप, ग्रामीणों व स्कूली बच्चों की बढ़ीं मुश्किलें

हरदोई। हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के कारण मल्लावां विकास खंड क्षेत्र के परमी-फुलई मार्ग का एक हिस्सा कटकर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क टूटने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में राहुल कुमार गौतम व अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हरदोई को मांग पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मार्ग खराब होने से परमी, फुलई, भौंर और बंदरहिया गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है और बरसात के बीच लोगों को जोखिम उठाकर निकलना पड़ रहा है।

मांग पत्र में बताया गया है कि सड़क कट जाने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के लिए भी आवश्यक कार्यों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

राहुल कुमार गौतम व अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश देने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों और विद्यार्थियों को राहत मिल सके।

भारी बारिश से परमी-फुलई मार्ग कटने से आवागमन ठप, ग्रामीणों व स्कूली बच्चों की बढ़ीं मुश्किलें हरदोई। हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के कारण मल्लावां विकास खंड क्षेत्र के परमी-फुलई मार्ग का एक हिस्सा कटकर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क टूटने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में राहुल कुमार गौतम व अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हरदोई को मांग पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मार्ग खराब होने से परमी, फुलई, भौंर और बंदरहिया गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है और बरसात के बीच लोगों को जोखिम उठाकर निकलना पड़ रहा है। मांग पत्र में बताया गया है कि सड़क कट जाने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के लिए भी आवश्यक कार्यों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। राहुल कुमार गौतम व अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश देने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों और विद्यार्थियों को राहत मिल सके।

Bilgram, Hardoi | Aug 3, 2026

पचकोहरा में धार्मिक प्रतिमा खंडित होने से तनाव, पुलिस ने प्रतिमा मंदिर में सुरक्षित रखवाई, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा में शुक्रवार को एक धार्मिक प्रतिमा के खंडित होने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया।

प्रतिमा खंडित होने की घटना से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यह घटना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर खंडित प्रतिमा को मंदिर परिसर में ही सुरक्षित रखवा दिया है। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया गया है कि शाम तक नई प्रतिमा स्थापित करा दी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार का विवाद या प्रदर्शन न हो।

घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा प्रतिमा खंडित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए प्रतिमा खंडित करने वालों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि केवल नई प्रतिमा स्थापित कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि घटना के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

पचकोहरा में धार्मिक प्रतिमा खंडित होने से तनाव, पुलिस ने प्रतिमा मंदिर में सुरक्षित रखवाई, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा में शुक्रवार को एक धार्मिक प्रतिमा के खंडित होने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रतिमा खंडित होने की घटना से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यह घटना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर खंडित प्रतिमा को मंदिर परिसर में ही सुरक्षित रखवा दिया है। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया गया है कि शाम तक नई प्रतिमा स्थापित करा दी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार का विवाद या प्रदर्शन न हो। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा प्रतिमा खंडित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए प्रतिमा खंडित करने वालों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि केवल नई प्रतिमा स्थापित कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि घटना के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

Bilgram, Hardoi | Jul 31, 2026

जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार

हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

Bilgram, Hardoi | Jul 31, 2026

⚫ #हरदोई | करंट लगने से दंपत्ति की दर्दनाक मौत पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर में एक दुखद हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, सरस्वती (55 वर्ष) पंखे का तार ठीक कर रही थीं, तभी उन्हें करंट लग गया। बचाने पहुंचे उनके पति राममोहन (60 वर्ष) भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 📹 इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, शाहाबाद सर्किल श्री आलोक राज नारायण की बाइट। #Hardoi #UPPolice #JanHunkarNews #BreakingNews #UttarPradesh - Bilgram News