विश्वनाथ मंदिर के पास मकान गिरने से घायल लोगों से मिलने कबीरचौरा हॉस्पिटल पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय
वाराणसी के विश्वनाथ कोरिडोर के पास आज सुबह 3 बजे के आसपास मकान गिरने से 9 लोग घायल हो गए है जबकि एक महिला की मौत हो गई हैं। जिसको कबीरचौरा स्थित मंडलीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । जिनसे घटना के विषय में जानकारी लेने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय कबीरचौरा हॉस्पिटल में मिलने पहुंचें।