वाराणसी में फाइनेंसकर्मी का लुटेरा मुठभेड़ में अरेस्ट: DCP वरुणा की अगुवाई में 24 घंटे में दूसरा शूटआउट
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर लूट का आरोपी सोमवार आधी रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। देर रात वारदात के इरादे से जा रहे शातिर लुटेरे शिवा सोनकर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जीप देखकर बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया, फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।