चोलापुर पुलिस ने लूट की घटना का किया पर्दाफाश, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में लूट एवं टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक सोने की चेन, तीन मोबाइल, 16550 रुपया एवं प्रयुक्त मोटरसाइकल बरामद हुआ है। घटना का खुलासा डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने किया है।