श्रीनगर में पौड़ी चूंगी के पास BSNL कॉलोनी के सामने हादसा, एक घायल एयरलिफ्ट; खराब मौसम के कारण दूसरे को नहीं मिल सकी हवाई सुविधा
श्रीनगर गढ़वाल। BSNL कॉलोनी के सामने हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों में से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे घायल को खराब मौसम के चलते एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका।
बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब युवकों की मोटरसाइकिल BSNL कॉलोनी के सामने एक छोटा हाथी वाहन से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च सेंटर रेफर किया। एक घायल को हवाई सेवा के माध्यम से उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया, जबकि खराब मौसम के कारण दूसरे घायल को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका।