मंडी: सेरी मंच में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शिवरात्रि महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत
Mandi, Mandi | Mar 14, 2024 अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर, सदर विधायक अनिल शर्मा व उनकी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा भी उपस्थित थीं। उपायुक्त व मेला समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने उन्हें सम्मानित किया।