रफीगंज: रफीगंज में नहाया खाय से आस्था का महान पर्व छठ का आरंभ
आस्था के महान कार्तिक छठव्रत पर्व का अनुष्ठान नहाय खाय के साथ आज से आरंभ हो गया.व्रतियों द्वार स्वच्छता पूर्वक नदियों एवं सरोवरों में पवित्र स्नान कर व्रत की शरुआत की गयी.रफीगंज, के महादेव घाट,कालीघाट,कासमा,भदवा,बरही,भेटनिया,उचौली सहित अन्य जगहों पर लोगों ने स्नान किया।शुक्रवार संध्या 6 बजे रफीगंज में कई स्थानों पर नदी एवं तालाब की सफाई किया गया।