धरहरा: बाझीटाड़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: 360 लीटर महुआ शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
धरहरा थाना क्षेत्र के बाझीटाड़ गांव में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ शनिवार की देर संध्या लगभग 7 बजे विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान पुलिस ने 360 लीटर महुआ शराब बरामद करते हुए दो शराब कारोबारियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई सुनील कोड़ा के घर पर की गई,