बाढ़: पिस्टल के बल पर 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार संदिग्ध हिरासत में
Barh, Patna | Nov 9, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दीपावली की रात 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। परिजन एवं पीड़िता ने लगभग 3 बजे बताया कि वह अपनी छोटी बहन के साथ पिता को खोजने घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में चार युवकों ने पिस्टल दिखाकर दोनों को डराया और युवती को सुनसान ग्रामीण सड़क पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।