आमस: चेन्नई जा रहा आमस का युवक विजयवाड़ा से लापता, परिजन परेशान
Amas, Gaya | Oct 22, 2026 फैक्ट्री में मजदूरी करने चेन्नई जा रहा आमस प्रखंड का एक युवक विजयवाड़ा स्टेशन से लापता हो गया है। घटना से परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं।वार्ड सदस्य विंदेश्वरी दास ने बताया कि मंझौलिया टोला भूपनगर निवासी प्रदेशि मांझी का 32 वर्षीय पुत्र अंग्रेज मांझी 10 अक्टूबर को घर से निकला था। ठेकेदार के बुलावे पर वह अपने चचेरे भाई और अन्य साथियों के साथ चेन्नई