दमोह: 23 सितंबर को पी जी कॉलेज में होगा ‘युवा संगम’, जर्मनी से आएंगे विशेषज्ञ
Damoh, Damoh | Sep 8, 2025 कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि 23 सितंबर को पीजी कॉलेज में ‘युवा संगम’ होगा। इसमें कंपनियां ऑफर लेटर देंगी, युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण मिलेगा, स्थानीय रोजगार अवसर रहेंगे और जर्मनी से आए विशेषज्ञ विदेश में नौकरी पाने की प्रक्रिया पर ओरिएंटेशन देंगे।