निज़ामाबाद: निजामाबाद भदुली मार्ग पर सड़क किनारे फैली मिट्टी से बढ़ी फिसलन, समतलीकरण की मांग
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बेगपुर गांव से आगे निजामाबाद-भदुली मार्ग पर सड़क किनारे बने गड्ढों में मिट्टी भरने के दौरान मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा कई स्थानों पर मिट्टी सड़क के किनारे गिराकर छोड़ दी गई है बरसात के मौसम में यह मिट्टी सड़क पर फैल जाने से मार्ग पर फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है ।