घाघरा: घाघरा सीओ ने कार्यालय कक्ष में कर्मियों संग बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिए
Ghaghra, Gumla | Aug 14, 2026 घाघरा सीओ खाखा सुशील कुमार ने कर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। सीओ ने कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा।