नावकोठी: ई-किसान भवन नावकोठी में पदाधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित, गरमा फसल बुआई के लिए बीज वितरण की समीक्षा
ई किसान भवन नावकोठी में मंगलवार को कृषि विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों की मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीईओ ओम प्रकाश यादव ने किया। उन्होंने उड़द मूंग मूंगफली आदि के वितरण आदि की समीक्षा की तथा उपस्थित किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक को अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी प्रावधान के तहत बीज वितरण संपन्न करने का निर्देश दिया।