नावकोठी: नावकोठी में एपीएस दुर्गा स्थान परिसर में जनसुराज की बैठक, 138 लोगों ने ली सदस्यता
नावकोठी दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को जनसुराज की बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी के संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ने किया। अनुमंडल वक्ता इमरोज राणा ने पार्टी के उद्देश्य और उसके क्रियाकलाप से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस अवसर पर 138 महिला पुरुष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अमित कुमार आदि मौजूद थे।