नावकोठी: हसनपुर बागर में सीपीआई अंचल परिषद की बैठक, जन संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा
हसनपुर बागर में CPI अंचल परिषद की रविवार को बैठक आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया गणेश महतो ने किया. इस अवसर पर आंचल प्रभारी संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी जन संगठन को मजबूत करना वक्त की जरूरत है. विभिन्न जन संगठन के साथ संबंध स्थापित कर नये लोगों को संगठन में जोड़ने और पार्टी को विकास के पथ पर आगे ले चलने की अपील की.