नावकोठी: नावकोठी पंचायत में जॉब कार्ड वितरण शिविर का किया गया आयोजन, 400 लोगों को मिला जॉब कार्ड
नावकोठी पंचायत के वार्ड नंबर 1 में जॉब कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने किया। उन्होंने उपस्थित 400 लोगों को जॉब कार्ड बनाने के लाभ और रोजगार पाने के तौर तरीके से अवगत कराया। इस अवसर पर पंचायत रोजगार सेवक विनोद कुमार पीटीएस वीरेंद्र कुमार पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार वार्ड सदस्य सुधीर रजक मौजूद थे।