नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने समकालीन अभियान में तीन वांछितों को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायिक हिरासत में
नावकोठी पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर छापामारी कर तीन वांछित को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया के पहसारा से विनोद सिंह, बमबम सिंह तथा देवपुरा के चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी में सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह विश्वजीत कुमार रंजीत कुमार शामिल थे।