नावकोठी: देवपुरा के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में बंध्याकरण और नसबंदी शिविर का हुआ आयोजन
हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर देवपुरा में परिवार विकास कार्यक्रम के तहत महिलाओं का बंध्याकरण,पुरुष का नसबंदी शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ हिमांशु कुमार ने सफलतापूर्वक 13 महिलाओं का बंध्याकरण और दो पुरुष का नसबंदी किया। डॉ चंदन मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन से पूर्व सभी का पैथोलॉजिकल जांच की और ऑपरेशन के उपरांत सबको आवश्यक दवा दिया गया।