👉#जिले में बाढ़ की आशंका नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें : डीएम
शाहजहांपुर। गर्रा नदी में बढ़े जलस्तर को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जिलेवासियों को राहत की जानकारी दी है। वीडियो संदेश जारी कर डीएम ने कहा कि जिले में बाढ़ जैसे हालात बनने की कोई संभावना नहीं है। नदी का जलस्तर अब स्थिर रहने की उम्मीद है और इसके आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।डीएम ने बताया कि रविवार शाम से गर्रा नदी का पानी घटने लगेगा। अगले दो से तीन दिनों में जलस्तर सामान्य होने की संभावना है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।उन्होंने कहा कि प्रशासन नदी के जलस्तर और पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
DM Shahjahanpur
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 5, 2026