बीना: एसडीएम ने ग्राम बरोदिया सहित कई गांवों के स्कूलों और आंगनबाड़ियों का किया निरीक्षण, जांच के दिए निर्देश
Bina, Sagar | Oct 25, 2025 ग्रामीण क्षेत्र स्थित कई स्कूलों एवं स्व सहायता समूह व आंगनवाड़ी केंद्रों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। जिसको लेकर एसडीएम विजय डेहरिया ने ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को कुछ आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूलों में अनियमिताएं मिली। जिसको लेकर संबंधित अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।