बीना: नगर पालिका परिषद की बैठक में हंगामा, कांग्रेसी पार्षदों ने नगरीय विकास का मुद्दा न होने पर किया विरोध
Bina, Sagar | Oct 24, 2025 शुक्रवार को 2:30 बजे हुई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया सहित कई पार्षद शामिल हुए। लेकिन एजेंडा में एक देश एक चुनाव, जीएसटी एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे राष्ट्रीय मुद्दे रखे गए थे। जिस पर चर्चा की जानी थी। लेकिन नगर विकास के मुद्दे नहीं होने की वजह से कांग्रेसी पार्षद भड़क गए और जमकर हंगामा किया।