बीना: सिविल अस्पताल में बैठक, दानदाताओं ने अस्पताल प्रबंधन को ज़रूरी सामग्री भेंट की
Bina, Sagar | Oct 25, 2025 सिविल अस्पताल में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक बीएमओ डॉक्टर संजीव अग्रवाल , डॉ हेमंत पलिया एवं अन्य डॉक्टरों के साथ समाजसेवी मेडिकल स्टोर संचालक एवं प्राइवेट डाक्टर शामिल हुए। जहां पर प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर अंजन पंडित एवं डॉक्टर रश्मि सिंघई के द्वारा दो कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम भेंट किए गए।