बीना: ग्राम रामसागर और गोची के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Oct 24, 2025 गोलू लोधी अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ कंजिया से रामसागर का जा रहा था। तभी रामसागर और गोची के बीच में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक जितेंद्र अहिरवार से टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल चालक घायल हो गए घायलों को 112 की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते गोलू लोधी को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया।