बीना: जगराई रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को मारी टक्कर, 28 वर्षीय युवक गंभीर, अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Oct 24, 2025 गुरुवार की रात 28 वर्षीय अनिल पिता गणपत अहिरवार निवासी बिना जो मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी रात में सदरपुर टांडा के पास जगराई रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया सूचना मिलती है मौके पर डायल 112 से प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह एवं आरक्षक रोहित पहुंच गए और घायल बाइक चालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।